Saturday, April 15, 2023
तौसी और गिद्ध का इंसाफ
Joginder Sharma जी की कलम से
तौसी और गिद्ध का इंसाफ------
एक ऐसी कॉमिक जिसका इंतज़ार बहुत से कॉमिक पाठकों ने बड़ी बेसब्री से किया था
इस कॉमिक ने एक ऐसे प्रश्न का उत्तर दिया था, जो इस से पहली आयी तौसी की कॉमिक्स के आखिरी पैनल में दिखाई देने वाले गिद्ध को देख कर मेरे जैसे सभी कॉमिक पाठकों के दिल औ दिमाग मे उठ रहा था कि
ये गिद्ध कौन है?
इसका रहस्य क्या है?
बहुत इंतज़ार करवाया था इस कॉमिक ने
और इस विज्ञापन ने तो सबकी सांसे ही रोक दी थी
कि क्या ये गिद्ध तौसी को सच मे मार डालेगा?
अगर नहीं, तो भगवान शंकर के वरदान का क्या होगा?
और इस गिद्ध ने भगवान शंकर से #तौसी_की_मौत का वरदान ही क्यों मांगा?
और जब कॉमिक पढ़ ली तो आखिर में हमे एक ऐसा पात्र मिला
जिसने आगे चल कर #तौसी_पुत्र_टनी के गुरु के रूप में उसे कई विधाओं में पारंगत किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




No comments:
Post a Comment