Wednesday, February 11, 2026

कोबरा घाटी (नागराज)

Jai Kishor Rankawat जी की कलम से......................................................................................................................’कोबरा घाटी’ नागराज की एक ऐसी सनसनीखेज कॉमिक थी जिसने मुझे रोमांच से भर दिया था। पांच ज्वालामुखियों के बीच बनी कोबरा घाटी... जहाँ महर्षि ज्वालानाथ समाधि में लीन थे। दुनिया से एकदम अलग... अपरिचित.... इतनी दुर्गम जगह पर किसी का साधना में लीन होना बहुत रोमांचक लगा था। खास के तब, जब उस जगह तक पहुंचने का मार्ग एक छोटे से बिल में से होकर था। नागराज का वहाँ तक पहुंचना... और कई तरह के सांपों की प्रजातियों से भिड़ना... उन्हें हराना... वाकई जबरदस्त लगा था। इस कॉमिक का चित्रांकन इतना सरस और प्यारा था कि एकदम मन मोह लिया था। बचपन की पुरानी यादों में इस कॉमिक की एक खास जगह है।

No comments:

Post a Comment