Wednesday, February 11, 2026
गर्मियों की छुट्टियों में राज कॉमिक्स द्वारा दिए जाने वाले आकर्षक उपहार
Deepak Singh Jee की कलम से....................................................................................
राम राम जुनूनी बंधुओं,,
आज एक बार फिर मन चला गया था
उसी बचपन में,,
जहां भले ही और कुछ हो या ना हो,
पर अपनी कॉमिक्स जरूर रहती थी,,
दोस्तों से याद तो होगा ही आप सब को,
अक्सर गर्मी की छुट्टियों में
राज कॉमिक्स के द्वारा निकाले जाने वाले आकर्षक
प्रकार के उपहार योजनाओं की,,
जिनको देखते ही मन मचल के रह जाता था,
पर योजना का लाभ न उठा पाने की दशा में
इसी मन को मसोस के रह जाना पड़ता था,,
एक टीस तो रह ही जाती थी,,
अब याद आता है तो सोचने पर हंसी आती है,
की भले हीं rs-56 में एक पूरी सेट आ जाती थी,
फिर भी हम पूरी सेट न ले पाते थे,,
प्राथमिकता के आधार पर चयन कर के लेना पड़ता था,, कारण भी था,,
तब के समय में कॉमिक के नाम पर घर वालो द्वारा ना
कोई मासिक बजट मिलता था,,
और ना ही हम उसकी मांग सकते थे,,,बस,
समझ लीजिए कि ऐसा बलिदान सिर्फ हम जैसे कॉमिक प्रेमी ही दे सकते थे,,
हम ने अपनी जरूरत की चीजों में कटौती
कर कर के अपने कॉमिक प्रेम को पूरा किया है,,
पाई पाई जोड़ के अपने शौक को मरने नहीं दिया,है
अनेकों प्रकार के कर्म और कांड के द्वारा इस कॉमिक
प्रेम के प्रति हरदम न्याय ही किया है,,
एकदम अपने नितिन भाई जी की तरह,🤩
अब इससे बड़ा बलिदान क्या हो सकता है,,
वो भी उस छोटी सी उमर में,,
आते है मुद्दे पर ,,
आज सुबह में yr 2001 में प्रकाशित एक कॉमिक बुक के आखिरी पृष्ठ पर नजर गई है
उसी में एक आकर्षक योजना दिखी
मजा आ गया
क्या सॉलिड ऑफर था,,
rs 100 ki kharido aur rs-100 ki free le जाओ,,, देखते ही मन में एक विचार आया
की काश ऐसे ऑफर आज की तारीख में आ जाए,,
तो लूट मच जाएगी दोस्तो,,
समय की बात है,,
एक वो टाइम था,,,जब चाह कर भी ले नहीं पाते थे,,
और एक आज का दिन,,चाहे ,,तब भी ले नहीं सकते है,,
"(लगता है पोस्ट ज्यादा लंबा हो गया")
तो दोस्तों कोई है ऐसा वीर जो उस ज़माने में (2001)
इस आकर्षक योजना का लाभ लिया हो,,
या कभी किसी प्रकार का कोई उपहार पाया हो,
गुप्ता बंधुओं के द्वारा,,
मतलब क्या बात है,,यार ,
जितने मूल्य की लो उतने ही मूल्य का फ्री कॉमिक पाओ,
अगर आज के समय में इस प्रकार का कोई ऑफर आए
तो क्या आप नजर अंदाज कर पाओगे,,??
कुछ तो लोगे ना,,या कुछ छोड़ दोगे ,,
कि सब ले लोगे,,
सच्ची बताना,,मित्रों,,
वैसे एक बार पढ़ो इस योजना को,,
मन में एक काश, तो पक्का आ ही जाएगा,,
Subscribe to:
Post Comments (Atom)











No comments:
Post a Comment