Monday, February 9, 2026
जादू मुलिक साहब का 💓🙏
प्रताप मुलिक जी भारतीय कॉमिक्स जगत के सबसे महान चित्रकारों में से है । मेरे कॉमिक्स से लगाव की एक बड़ी वजह उनका 'अकल्पनीय' चित्रांकन रहा है, बचपन में दुकानों में रस्सी से टंगी कॉमिक्स को देखता तो बस देखता ही रह जाता नज़रें नहीं हटती थे उनके द्वारा गढ़े चित्रों के मायाजाल से , आज भी कहानी कुछ वैसी ही है आज भी मेरी दुनियां उन्हीं के बनाये चित्रों के इर्दगिर्द घूमती है उनके बनाए चित्रों का अटूट सम्मोहन इस कदर छाया के आजतक उसके मोहपाश से बंधा हूँ
उन्हीं के बनाए दो चित्रों को जोड़कर एक चित्र को बनाया है जो आपके समक्ष पेश कर रहा हूँ
दिल से आभार प्रताप मुलिक जी और राज कॉमिक्स का हमारे बचपन को इतना खूबसूरत बनाने को 💓🙏
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
































No comments:
Post a Comment