Tuesday, March 7, 2023

नागराज के अपराध उन्मूलन सफर की स्थायी साथी (सौडांगी)

राजेश जैसवाल जी की कलम से सहपाठियों!!!....देखिये....समझिये.....जानिए.....अब यहाँ पर मंथन करने वाली बात यह है कि क्लासिक नागराज सौडांगी के शक्ति के प्रभाव का वर्णन अपने मुख द्वारा कर रहा है जो अपने आप मे विलक्षण है----जो पढ़ना या दिख जाना अपने आप मे ही दुर्लभ है --कहने का तात्पर्य यह है कि जो एक प्रकार से पूर्णतया शक्तिशाली है वह खुद सौडांगी को "महत्वपूर्ण" बता रहा है और साथ में उसके युद्ध मे उसे विजय दिलाने में सौडांगी का बहुत बड़ी भूमिका रही।क्या इसी को समझदारी के साथ सही बुद्धिमानी माने या बोले या समझे क्लासिक नागराज को ....की वो भी भय नही है क्लासिक नागराज को मैं छोटा दिखूंगा या मेरे छवि को चोट पहुंचेगी आदि आदि!
बंधुओं यही बात क्लासिक नागराज की भाती थी।कोई ड्रामा नही कोई लंबा भाषण नही कोई उल जुलूल तर्क नही बस जो बात सही हैं उसे रखना है जब बात सही हो तो रखो बस इसलिये क्लासिक नागराज हिट सुपरहिट रहती थी।आर्टवर्क और कहानी और उसकी दिशा काफी सधी और सटीक रहती थी।विषय को घुमाकर नही सीधे रखा जाता था। क्लासिक नागराज और सफर करते करते,आतंकियों को कलग्रास में उछालते हुए नागराज उस बिंदु पर टिक गया जहाँ पर आगे क्या होगा ये बात सिर्फ काल के गर्त के छिया हुआ है।हर शताब्दी,हर युग,हर कालचक्र,हर युद्ध मे आदि में ऐसी घटना होती है जहां पर एक ऐसी व्यक्तित्व की उत्तपत्ति होती है जो है साधारण जानने में परंतु उसकी भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है।वो व्यक्तित्व हर घटना,स्थान,समय मे बस दिख रहा होता है पर उसका एक कदम हर महानायक को उसकी भाग्य से मिलाने का काम करता है------और वह रहस्यमय छवि है जो साधारण है पर उसकी कल्पना भी साधारण ही समझ कर शत्रुओं को भी भ्रम हो गया-------और फिर शत्रुओं का नाश तय हो चूका था।........सौडांगी........ सही सोचा आपने जिसने असाधारण क्षमता और अकल्पनीय सोच को क्रियान्वित किया और नागराज को विजय मार्ग पर प्रशस्त किया जो कि पराजय में बदलनेवाली थी।यह है सौडांगी जिसके बारे में कोई भी दुर्दन्त अपराधी नही सोचता है पर चोट सौडांगी देती है।सौडांगी नागराज की वो हथियार है जो एक सेनापति की तरह क्रियान्वयन रहती है पर उसका इतिहास कोई नही जान पाता है----जो कि एक ही इतिहास है नागराज के शत्रुओं का अंत।अस्त्र दिखते नही है पर उसका उपयोग समय ही होता है वह शस्त्र सौडांगी है!...👍😊

No comments:

Post a Comment