Thursday, July 13, 2023
सफर दोस्ती का भी था
Devraj Sharma जी की कलम से----------- क्लासिकल नागराज के सफर में लगभग उसकी हर कॉमिक्स में उसको एक न एक दोस्त मिला था जो नागराज से इतना प्रभावित हुआ कि उसके लिए वो कुछ भी कर सकता था फिर भले ही वो दोस्त कोई नर हो या कोई नारी, सभी ने नागराज के लगभग हर मिशन में उसका अंत तक साथ दिया है, कुछ दोस्त अंत में मर जाते थे, जिनका बदला नागराज विलेन को मार कर ले लेता था लेकिन जो अंत तक रह जाते थे, वो नागराज को विदा करते वक़्त इतने भावुक हो जाते थे कि हमको भी भावनाओ में बहा देते थे
मैंने नागराज की कब्र से लेकर विसर्पी की शादी तक नागराज के उन सभी मित्रों को संकलित करने की कोशिश की है जो नागराज का मिशन खत्म होने के बाद नागराज को विदा करते वक़्त भावुक हो जाते थे
क्लासिक नागराज के साथ हमारे अनगिनत भावनाओ के कारण जुड़े हुए है और उनमें से एक बड़ा ही प्रमुख कारण नागराज के ये मित्र भी है
आइए देखते है
Wednesday, July 5, 2023
ब्योमकेश बक्शी
Jai Kishor Rankawat जी की कलम से-------
जासूस या डिटेक्टिव शब्द जब हम सुनते है तो एक अलग ही हुलिया दिमाग में प्रकट होता है। ओवरकोट पहने... काला चश्मा डाले... मैग्निफाइंग ग्लास ... और तरह तरह के गेजेट्स साथ लिए हुए एक हाई फाई सा बन्दा। व्योमकेश बक्शी इस तरह की फैशन... इस तरह की इमेज को तोड़ते हुए जासूसी का एक अलग ही सादगी भरा अवतार लेकर प्रकट हुआ। इतना ही नहीं स्वयम को डिटेक्टिव के बजाय सत्यान्वेषी कहलाना ज्यादा पसंद करता था। बिना किसी हथियार के... बिना किसी हाई फाई उपकरणों के... वो अपने केस इस तरह सॉल्व करता है.. की देखने वाले को मजा आ जाता है। वो ज्यादातर केस तो लोगों के बयान सुनकर ही समझ जाता है। अपनी समझ और दिमाग पर उसका विश्वास बहुत प्रगाढ़ है। केस सॉल्व करने की अपनी फीस बहुत सादगी से ग्रहण कर लेता है। साधारण सी धोती कुर्ते की वेश भूषा में छुपा ये खुर्राट जासूस सच में काफी प्रभावित करता है।
बचपन से मेरी ख्वाइश है की ब्योमकेश बक्शी पर कॉमिक्स बनायी जाए
ये वो करेक्टर जो मुझे बचपन से बहुत ज्यादा पसंद है
एकदम विशुद्ध भारतीय उस समय के भारतीय पहनावे और
रहन सहन को प्रस्तुत करता शानदार धारावाहिक
Tuesday, July 4, 2023
नागराज नावल्टीज दरीबा कलां से "इच्छाधारी नागराज" कॉमिक्स का कनेक्शन😊
2014-2015 की बात है मेरे क्लासिक नागराज कलेक्शन
में एक कॉमिक्स कम थी जो थी "इच्छाधारी नागराज"
मेरे बचपन के मित्र Nafis Ahmed को किसी कारणवश
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना था कुछ दिनों पहले हम (मैं और नफीस अहमद) क्लासिक नागराज की सभी कॉमिक्स ले आए थे नागराज नावल्टीज(दरीबा कलां) से
अब नफीस अहमद ने पुरानी दिल्ली स्टेशन जाने से पहले पूछा कुछ मंगाना है क्या नागराज नावल्टीज से मैं उधर ही जा रहा हूँ लेता आऊंगा
मैंने कहा इच्छाधारी नागराज लेते आना
पर वो शाम को पमपम द्वारा निर्मित नागराज की कॉमिक्स "इच्छाधारी" ले आया जिसे देख मेरा पूरा मूड ऑफ हो गया( मेरे घर के आसपास में Amit Pareek जी और Anshudeep Dhusia जी भी नहीं रहते थे जिनके घर ये कचरा गिफ्ट बनाकर दे आऊं और उनका और करीबी मित्र बन जाऊं) गलती नफीस की भी नहीं थी कॉमिक्स के कवर पे इच्छाधारी के नीचे नागराज लिखा था जो मिलकर
इच्छाधारी+नागराज= इच्छाधारी नागराज हो गया
था,
मैंने नफीस को बोला यार ये क्या कचरा उठा लाया
वो बोला यार उसने तो मुझे ये ही दी क्या हुआ ये वो कॉमिक्स नहीं है क्या ?
मैंने कहा नहीं यार ये वाली नहीं है
उसने कहा दो दिन बाद मुझे फिर जाना है तब बदल लाऊंगा मुझे दे देना
दो दिन बाद नफीस गया और ये कॉमिक्स बदल लाया
तब जाकर कहीं सुकून मिला 😊🙏
Saturday, July 1, 2023
बचपन में सबसे पहला प्यार तो कॉमिक्स ही हुआ करता था
ये वाकई सही नाम है तन-मन कॉमिक्स 😊 बस धन और जोड़ देते क्योंकि बचपन का सारा जेबखर्च इसी के नाम रहा है,😊🙏
मन तो सदैव कॉमिक्स के नाम रहा ही है , तन मतलब शरीर को बेहद दुखी किया है बचपन में कॉमिक्स के चक्कर में , मुझे आज भी याद है शर्ट के नीचें कॉमिक्स छुपाकर मीलों पैदल चलना, एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले दूसरे से तीसरे मोहल्ले कभी नीरज के घर कभी रविन्द्र के घर कभी अनिल के घर तब हर मोहल्ले में कॉमिक्स वाले दोस्तों की एक टीम हुआ करती थी, और हर मोहल्ले की दुकानों पर कॉमिक्स भी हुआ करती थी, अब न कॉमिक्स पढ़ने वाले वो दोस्त है न वो दुकानें है अब बस यादें है उस गुजरे जमाने की, कभी गुजरना होता है जब उन गलियों से तो पुरानी यादें ताज़ा हो जाती है की कभी यहाँ कोई दुकान हुआ करती थी जहाँ रस्सियों से टंगी कॉमिक्स आनंद की एक अलग ही दुनियां की सैर कराती थी, उस टाइम बस ये एक ही सपना होता था काश ये सारी कॉमिक्स मेरी होती❤️
Friday, June 16, 2023
सिल्वर लैण्ड की राजकुमारी ताकाशी
Joginder Sharma जी की कलम से ----------------
ये हैं #नागराज और #ताकाशी
राजकुमारी ताकाशी जो कि सिल्वरलैंड की राजकुमारी हैं,
जिनके पिता महाराज तोकामा और अन्य पारिवारिक सदस्यों की हत्या एशिया के सबसे बड़े गैंगस्टर चांगो के आतंकवादियों ने कर दी थी और अपने गुर्गे कमांडर सबाटो को सिल्वरलैंड का तानाशाह बना दिया।
राजकुमारी ताकाशी नागराज को अपनी विश्वयात्रा के दौरान मिली पहली खूबसूरत लड़की, या युँ कहिए कि पहली कन्या मित्र थी।
नागराज ने शांगो के साथ मिलकर ना केवल चांगो को खत्म किया बल्कि राजकुमारी ताकाशी को उसका राज्य सिल्वरलैंड भी वापिस दिलवाया और उस राज्य को संभालने की जिम्मेवारी दी शांगो को।
#हांगकांगयात्रा
#शांगो
#राजकुमारीताकाशी
#सिल्वरलैंड
Saturday, June 10, 2023
नागप्रेती (जिसके शिकंजे से लाश भी बाहर नहीं आती)
कहते है नागप्रेती के फौलादी शिकंजे से कोई भी नहीं बच सकता शिकार की लाश भी बाहर नहीं आती, पर नागराज ने इस अटूट शिकंजे के साथ साथ नगीना के उस जाल को भी तोड़ दिया जिस जाल का हिस्सा मबिकेना जैसा महा शक्तिशाली दैत्य था, जो की मकड़ा खाटू , बिच्छू धड़ा, केकड़ा कंट और नागसम्राज्ञी नगीना की सम्मिलित
शक्तियों से बना था, एक ऐसा दुष्कर, कठिन
जाल जिसमें हर कदम पर आने वाली विपदाएं बेहद कठिन थी । नगीना के जाल का एक और बेहद जटिल हिस्सा जब
नागसम्राज्ञी नगीना (पंचनागों ) नागार्जुन , सर्पराज ,
नागप्रेती , नागदेव, और सिंहनाग को सम्मोहित कर
कर नागराज के खिलाफ खड़ा कर देती है । लेकिन नागराज इस जाल की हर मुश्किल बाधा को पार कर नगीना के जाल को तोड़ सिंगापुर के अपराध सम्राट हाण्टू की जालिम सियासत का अंत करता है और निकल पड़ता है अपने अपराध उन्मूलन के कभी न खत्म होने वाले सफर पर
क्लासिक नागराज के क्लासिक विलेन्स
विवेक आर जे जी की कलम से.----------------
क्लासिक नागराज की बात ही अलग है।
उसके जैसा आर्ट वर्क, और कहानी एक तरीके से ऐसी थी कि अब वो दुबारा नहीं आ सकती।
कुछ लोग कहते है कि एक लेखक द्वारा बनाया गया नागराज बेस्ट है।।
लेकिन शायद वो कई बातों को अनदेखा कर देते है।।
जैसे कि सबसे बड़ा प्वाइंट।।।
क्लासिक नागराज के विलेन।।।
बुलडोग,थोडांगा, मिस किलर, बेम बेम बिगेलो, जादूगर शकुरा, कोया कोया हितेची,प्रोफेसर नागमणि, नागदंत,नगीना और भी कई सारे है जो आज तक हमारे जेहन में दहशत पैदा करते है।।
जबकि छोटे छोटे विलेन भी जैसे वांग चिंग पोंग, स्ट्राइकर, मकड़ा खाटू, बिच्छू धड़ा, केकड़ा कंठ टेलो
इनके नाम भी यादगार है।
लेकिन एक लेखक ने कैसे कैसे विलेन परोसे??
घोड़ा सर्प, केकड़ा सर्प, बर्फ सर्प, या नाग पाशा जैसा डरपोक विलेन जो बात बात अपने गुरुदेव से आज्ञा लेता है।
और हर कोमिक्स के एंड में बच कर भाग जाता है।।
जब तक किसी कहानी का विलेन ताकतवर नहीं होगा तब तक हीरो की पावर का पता नही चलेगा कहानी में भी मजा नही आयेगा।।
आप लोग भी अपनी राय दें।।
Sunday, June 4, 2023
क्या आधुनिक चीजों ने पुस्तकों की जगह ले ली है ।।
बड़ा दुख हुआ ये देखकर बुक स्टाल पे अब कोई बुक नहीं थी 😓😟🥺😥😣 क्या आधुनिक
चीजों ने पुस्तकों की जगह ले ली है ।। कभी यहाँ से कॉमिक्स खरीदा करता था शुरुआती
Lalit Kumar Sharma जी वाली आतंकहर्ता सीरीज के लिये मैंने यहाँ बहुत चक्कर लगाए
थे।। हरी मौत से लेकर नागराज अंडर अरेस्ट तक तो आतंकहर्ता सीरीज की हर कॉमिक्स के
लिये मैंने कितने चक्कर लगाए है कितना परेशान हुआ हूँ ये मैं ही जानता हूँ
दीवानगी की एक बड़ी वजह ये भी थी की तकरीबन 14 -15 सालों बाद पमपम ग्रहण हटा था और
ओवरकोट में विश्वभ्रमण करने वाला अपना युवा डैशिंग क्लासिक नागराज एक बार फिर
निकल पड़ा था अपने अपराध उन्मूलन के अनंत सफर पर विश्व आतंकवाद की असंख्य जड़ो को
जड़ से उखाड़ फेंकने ।।
Subscribe to:
Posts (Atom)

















































